Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपा नेता के बेटे की बर्थडे पार्टी में मंच पर युवक का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने मामला दर्ज किया ।

रिपोर्टर अनिल सिंह ब्यूरो
मोबाइल9425116692

एंकर – भाजपा नेता के बेटे के बर्थडे में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 336 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही अगर हथियार लाइसेंसी हैं तो उनके लाइसेंस भी निरस्त किये जाने की कार्रवाई शरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार से सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बार बाला नाच रही है और उस पर कुछ लोग नोट लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में कुछ लोग फायरिंग करते हुए भी देखे जा रहे हैं। यह वीडियो ग्वालियर जिला पंचायत की प्रशासनिक समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता सरदार सिंह परिहार के बेटे आकाश परिहार के जन्मदिन पर आयोजित हुई पार्टी का बताया जा रहा है। जो 19 सितंबर को मुरार थाना अंतर्गत नीबूआपुरा स्थित घर पर होना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने वीडियो के आधार पर हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान करते हुए दो आरोपियों को नामजद किया है। एसपी ग्वालियर अमित सांघी के अनुसार जिले में धारा 144 लगी है बाबजूद इसके हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को धारा 336 के तहत नामजद किया है। साथ ही अगर हर्ष फायरिंग लाइसेंसी बन्दूक से की गई है तो बन्दूक के लाइसेंस निरस्त किये जायेंगे। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बाईट – अमित सांघी, एसपी ग्वालियर