छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया ।
रिपोर्टर अनिल सिंह ब्यूरो
मोबाइल.9425116692

एंकर – मुरैना से पढ़ाई करने आई किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को बाज़ार से बाइक पर अगवा कर घर ले गए। जहां कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर जबरन उससे शादी रचा ली। इतना ही नहीं आठ दिन तक उसके साथ कई दफा दुष्कर्म किया गया। जैसे तैसे मौका पाकर किशोर आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुची और अपनी आपबीती सुनाई। किशोरी से पूरा घटनाक्रम जानने के बाद परिजन उसे लेकर थाटीपुर थाने पहुचे जहां पीड़िता ने पुलिस को बताया की थाटीपुर थाना क्षेत्र के भीम नगर में रहने वाला आरोपी उसे बाइक पर जबरन बैठाकर अगुवा कर घर ले गया था, जहां उसके साथ कई दफा ज्यादती की गई। इतना ही नहीं कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर शादी भी रचा ली गई। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपी योगेश गहलोत व उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ बलात्कार व पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बाइट- अमित सांघी, एसपी ग्वालियर

More Stories
ग्वालियर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार को पकड़कर उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल व 4 जिंदा राउण्ड किये बरामद*
थाना पनिहार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
गुणवत्तायुक्त पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराने के लिये पेट्रोल पंपों की जाँच जारी