बरसते पानी में भी जैन समाज का निकला वार्षिक महोत्सव रथयात्रा, उत्साह देखने लायक था
पोरसा,,,,,,,
,, जैन समाज का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव श्री 108 अंतरसमति माताजी के सानिध्य में धूमधाम से निकाला गया ,पानी की वर्षा हो रही थी वर्षा होने के बावजूद भी रथ यात्रा में समाज के लोगों का उत्साह देखने लायक था, बैंड बाजों की धुन के साथ आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से रथ यात्रा शुरू होकर गांधी नगर,खन्डा रोड होते हुए चंद्रप्रभु मंदिर पहुंची वहां से सब्जी मंडी, सदर बाजार ,अटेर रोड ,होते हुए महावीर चैत्यालय पहुंची वहां से भिंड रोड ,अंबा रोड ,होते हुए नसिया जी तक पहुंची, जहां धाराएं दी दी गई एवं अन्य पूजा की गई ,,,,चल समारोह में रथ पर उमेश चंद जैन, दरबारी लाल जैन, कमलेश कुमार जैन, गोपीचंद जैन ,अशोक कुमार जैन, भानु कुमार जैन ,महेश चंद जैन, आदि के द्वारा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को संभाले हुए चल रहे थे,,,, धार्मिक भजनों की धुन पर भक्तगण झूम रहे थे ,बरसते हुए पानी में भी लोगों का उत्साह देखने लायक था चल समारोह में पोरसा शहर के समस्त जैन समाज बंधु एवं गोरमी,मेहगांव, अमायन ,भिंड, गोहद , अंम्बाह, आदि जगह के समाज बंधु साथ में चल रहे थे, मुख्य रूप से महावीर जैन अध्यक्ष व्यापार संघ पोरसा, राकेश कुमार जैन ,संजीव कुमार जैन ,ज्ञानचंद जैन, धर्मेंद्र कुमार जैन, दिनेश कुमार जैन, बीरेंद्र कुमार जैन,सहित कई समाज बंधु मौजूद थे,,,, यह रथ यात्रा 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व की समाप्ति के उपरांत निकाला जाता है जो प्रतिवर्ष निकलता है

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला “गढ़चिरौली के लिए स्वतंत्र विजन तैयार करें; राष्ट्रीय औसत से आगे निकलने का लक्ष्य रखें” संयुक्त सचिव प्राजक्ता लवंगारे-वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री धनधान्य किसान योजना की समीक्षा
देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में गडचिरोली जिला वार्षिक योजना की समीक्षा; 668 करोड़ के अतिरिक्त फंड की मांग…..
स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से महाराष्ट्र में होगा तेजी से परिवर्तन – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस….