Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कांग्रेस के भारत बंद में किसानों और व्यापारियों का नहीं मिला समर्थन : नाथू सिंह गुर्जर

 

भाजपा जिला अध्यक्ष गुर्जर ने कहा कांग्रेसी नेता किसानों को माध्यम बनाकर कर रहे थे नौटंकी

मोदी सरकार के नए कृषि कानून का कर रहे थे विरोध, किसानों का ही नहीं मिला समर्थन

 

भिण्ड–कांग्रेस और विरोधी दलों द्वारा भारत बंद पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने पलटवार करते हुए कहा कि किसानों व्यापारियों एवं दुकानदारों का बाजार बंद में कोई समर्थन नहीं मिला, रोज़ की तरह वह अपना कार्यभार करते रहे जबकि सोमवार को नियम अनुसार भिंड बंद रहता है और कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए किसानों को माध्यम बनाकर भारत बंद की घोषणा की थी जिसमें ना तो किसान दिखाई दिए ना ही व्यपारी और ना ही दुकानदार जिसमें कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य विरोधी दलों के कुछ कार्यकर्ता ही बाजार बंद में दिखाई दिए और बिना समर्थन के भारत बंद को नकार दिया गया |भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दल जिस तरह अपने निजी और राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों के वोट बैंक को अपनाने के लिए भारत बंद किया था वह पूर्णतः फ्लॉप हो गया क्योंकि मोदी सरकार द्वारा नए कृषि के कानून को लेकर किसानों को झूठा भ्रमित किया गया था | भारत सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है इसलिए दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को भी आंदोलन का रास्ता छोड़ देना चाहिए |2018 के विधानसभा चुनाव मैं राहुल गांधी ने मंदसौर की एक सभा में किसानों को झूठ बोलकर कहा कि आप सरकार बनाइए 10 दिन में हम कर्जा माफ करेंगे जबकि प्रदेश की कमलनाथ के 15 माह की सरकार ने ना तो कोई किसानों के कर्ज माफ किए और रंग-बिरंगे फार्म भरवा कर झूठे प्रमाण पत्रों को वितरित किया गया जिसका प्रमाण श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दे दिया था कि मध्य प्रदेश में कोई भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ | बाढ़ आपदा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेता उनके दुख में दिखाई नहीं दिए और भाजपा की सरकारों को झूठ बोलकर बदनाम करने का षड्यंत्र रचाते रहे |पार्टी जिला अध्यक्ष गुर्जर ने कांग्रेस के भारत बंद को लेकर कहां की भिंड जिले की तहसीलों के शहरी अंचल में भी बाजार बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया कांग्रेस ने किसानों के नाम पर बाजार बंद करने की घोषणा की थी, उनके जुलूस में एक भी किसान शामिल नहीं हुआ क्योंकि उनकी ओछी मानसिकता और झूठ बोलने की इस संस्कृति को किसान पूर्व से समझ चुका है | केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के नए कृषि-कानून के माध्यम से उनकी खेती को लाभ का धंधा बनाने के साथ-साथ अनेकों योजनाएं उनके लिए समर्पित की हैं जिसका लाभ किसान ले रहे हैं, नई कृषि नीति से किसानों को बहुत लाभ भी हो रहा है | कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंदसौर मैं किसानों को झूठा भड़काकर प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार को झूठा बदनाम करने का षड्यंत्र रचा था जबकि और कांग्रेसी नेताओं ने लूटपाट और प्रदेश को हिंसा में आगजनी कराने का कार्य किया था इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार में मध्य प्रदेश के मुलताई जिले में किसान अपना आंदोलन कर रहे थे जिसमें कांग्रेस सरकार में किसानों पर गोलियां चलवा कर कई किसानों को मौत के घाट भी उतारा गया, कांग्रेस पूर्व से किसान विरोधी हो चुकी है | बंद में कुछ कांग्रेसी और विरोधी दलों ने कानून को अपने हाथ में लेकर दुकानदार और व्यापारियों से जबरदस्ती से बाजार बंद कराने का दबाव डाल रहे थे लेकिन सरकार और प्रशासन ने पूर्ण रूप से सजग होकर इस प्रकार की हिंसा नहीं होने दी |

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754