मुरैना केन्द्रीय मंत्री पत्रकार//मुरैना/28.09.2021
एंकर – अध्ययन की शून्यता पत्रकारिता व राजनीति के पतन का बड़ा कारण है। क्योंकि दोनों समाज को शाषित करते हैं। इसलिये अध्ययन करना पत्रकार के लिये अत्यधिक आवश्यक है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की चम्बल संभाग तथा मुरैना जिला
इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रदेश की चतुर्थ प्रदेश कार्यसमिति बैठक तथा चम्बल संभागीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारें केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पत्रकारिता व राजनीति में निरंतर अध्ययन को अति आवश्यक बताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिला प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया सहित अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया सहित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षगण ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसमें चम्बल संभाग सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के 3 सैकड़ा से अधिक संगठन सदस्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। अतिथियों ने संगठन गतिविधियों की प्रशंसा करते हुये पत्रकारों की मांगों का निराकरण करने के लिये प्रयास करने का आश्वासन दिया। पत्रकारों ने नगरीय क्षेत्रों में पत्रकार संवाद केन्द्र बनाकर संचालन के लिये संगठन को सौंपे जाने की मांग विशेष रूप से रखी।
स्पीच – नरेन्द्र सिंह तोमर – केन्द्रीय कृषि मंत्री
बाइट – ओपीएस भदौरिया – नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..