आखिरकार सरकार ने सुनी नगरा के लिए 6 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किया,,
पोरसा,,,,,,,,,,,
,, समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के बाद प्रशासन जागृत हुआ और प्रशासन ने पोरसा ब्लॉक के नगरा गांव में 6 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति 22 सितंबर को प्रदान की,,,,,,,,,
पोरसा जनपद पंचायत के ग्राम नगरा में पुलिस थाना को कायम हुए लगभग 60 साल हो चुके,मगर शासकीय अस्पताल नहीं था, जिसका समाचार पत्रों में अस्पताल खोलने की मांग बराबर की जाती रही ,शासन का नियम है कि जहां पुलिस थाना होगा वहां पर अस्पताल खोला जाएगा ,मगर पिछले 60 वर्षों से नगरा थाने के पुलिस कर्मचारी कोई भी एम एल सी आती तो पोरसा ले करके आते थे ,,जिससे समय आदि बर्बाद हुआ करता था स्थानीय सभी समाचार पत्रों के पत्रकार के द्वारा स्थानीय पत्रकार के द्वारा समय-समय पर नगरा में अस्पताल खोले जाने की मांग की जाती रही है ,तब अब मध्य प्रदेश शासन के एक पत्र जारी करके 6 स्तर के अस्पताल की स्वीकृति प्रदान की है ,मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव सीमा डहेरिया द्वारा एक स्वीकृति पत्र जारी किया गया है पत्र क्रमांक एफ 12 /2021 /17/मेडि 3 दिनांक 22/09/2021 से स्वीकृत प्रदान कर 184..71लाख से अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा,,,,,
पुष्टी के लिए शासन का पत्र भी भेजा जा रहा है

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..