Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिलाओ की झूठी शिकायतों पर पुलिस शिकायतकर्ता के खिलाफ करेगी मामला दर्ज ….

बलात्कार की झूठी शिकायतों पर पुलिस हुई सख्त….

12 महिनो मे दर्ज हुए मामलों में अदालत मे होस्टाइल हुए 11 महिला शिकायत कर्ता …

अब एस पी सिमाला प्रसाद ने टीम गठित कर दर्ज मामलो कि समीक्षा के बाद लिया फैसला ..

पुलिस को बलात्कार होने की शिकायत करने के बाद न्यायालय में बयान बदलने वाली बावीस 22 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने धारा 182 211 के तहत मामला दर्ज करके न्यायालय में परिवाद पेश करने की तैयारी कर रही है….

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गुप्ता खबर हकिकत की ..✍️

बैतूल । बलात्कार जैसे संगीन मामलों में पीड़िता और परिजनों के कोर्ट में बयान बदलने के बाद आये फैसलों पर एस पी सिमाला प्रसाद ने एक टीम का गठन किया था । टीम ने अपनी रिपोर्ट में एक साल में दर्ज कुल 32 मामलों में से 11 मामले ऐसे पाए है। जिनमे पीड़ित शिकायत कर्ता और परिजन ने आपसी रज़ामन्दी करके कोर्ट में अपना बयान ही बदल दिया। इसके अलावा 2 ऐसे मामले भी सामने आये है । जिसमे विवेचना ही गालत पाये जाने से आरोपी को शन्कप्रद होने का लाभ मिला ।और वह न्यायालय ने आरोपी बरी कर दिया । महिला सेल प्रभारी एस डी ओपी पल्लवी गौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद  के निर्देशन में एडिशनल एसपी नीरज सोनी के नेतृत्व में न्यायालय के निर्णयों की समीक्षा की गई और दोषमुक्ति के कारणों को जानने एक टीम का गठन किया गया  टीम की रिपोर्ट चौकाने वाली सामने आई वर्ष 2019-20 में बलात्कार के मामले दर्ज किए थे जिसमें पीड़ित ओर उसके परिजन न्यायलय में पुलिस को दिये बयान से पलट गए । जिसमे क्रमश : थाना चिचोली के 3,थाना गंज 1,कोतवाली 1,बीजादेही 1 चोपना 1,शाहपुर 1,आमला 2,बोरदेही थाने के 1 मामले में पीड़ित और परिजनों ने अपना बयान बदल लिया जिसके बाद न्यायलय ने आरोपित को बरी कर दिया ।ऐसे सभी मामलो के 22 लोगो पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए धारा 182 211 भादवी के तहत न्यायालय में परिवाद दायर कर सज़ा दिलवाने की तैयारी कर लिया है । उपरोक्त धाराओं में 3 साहल कई सज़ा का प्रावधान है वन्ही दो अन्य मामलो में जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद की इस पहल से झूठी शिकायत करने वालो के मंसूबो पर पानी फिरता नज़र आ रहा है।

बैतूल से ब्यूरो चीफ योगेश गुप्ता की रिपोर्ट