Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई
ग्वालियर। आज दिनांक 30.09.202। को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों
को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर
जोन श्री अविनाश शर्मा!्भापुसे) द्वारा अपने कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश
मोहन दीक्षित को पुलिस सेवा से सेवानिवृत होने पर स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल भेटकर विदाई दी। इस
मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वलियर रेंज श्री राजेश हिंगणकर।(भाषुसे), पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री
अमित सांघी, अति0 पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व
कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित
सांघी(भाषुस) द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व
श्रीफल देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विजय भदौरिया, उप पुलिस
अधीक्षक मुख्यालय श्री उमेश द्विवेदी के साथ ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा
किया। इस अवसर पर एसपी ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों
के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त करने की सलाह दी
जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व नारियल भेंट
कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्नवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को
कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण इस प्रकार हैं – उपुअ राकेश मोहन दीक्षित, उनि(अ)
पी.के. श्रीवास्तव, उनि. जय श्रीराम, उनि. लखपत सिंह तोमर, उनि. अमर सिंह जाटव, सउनि. कृष्णपाल
कुशवाह, सउनि. शेर बहादुर सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सुरेश शर्मा |