
माफियाओ के विरूद्ध जारी अभियान के तहत उज्जैन पुलिस ,प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त कार्यवाही
थाना खाचरोद क्षेत्र के सटोरिए के अतिक्रमण को किया ध्वस्त

इऱफान अन्सारी उज्जैन
9974652020,9425096974
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह व पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खाचरोद श्री रविंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बल,नगर पालिका , राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य शासन के निर्देशों के पालन में माफिया अभियान के अंतर्गत थाना खाचरोद क्षेत्र में IPL क्रिकेट मैच में सट्टा लगाकर हार जीत का दाव खेलने वाले
अनील उर्फ भुरू दलाल के इतीशा भवन को ध्वस्त किया
बदमाश द्वारा थाना खाचरोद क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण कर स्वयं के निजी मकान से अवैध गतिविधिया संचालित कि जा रही थी।जिस पर कारवाही करते हुए थाना खाचरोद द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया था इसी तारतम्य आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करते हुए आरोपी के अवैध अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कराया गया।आरोपी पर पूर्व में भी IPL का सट्टा लगाने पर अपराध दर्ज है।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है