Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम बनेगा बैतुल : आजादी की लड़ाई और पुलिस से जुड़े ऐतिहासिक सामग्री को देख सकेंगे

एस पी सिमाला प्रसाद ने किया रानीपुर थाने का निरिक्षण

न्यूज 24x 7के लिए योगेश गुप्ता की खास रिपोर्ट ✍️

बैतूल । विधान सभा घोडा डोंगरी के रानीपुर थाने के पुराने भवन को पुलिस म्यूजियम बनाया जाएगा। कभी इस थाने से स्वतंत्रता सेनानियों ने हथियार लूट लिए थे। ऐसी सभी सामग्री के साथ आजादी के लड़ाई से संबंधित और पुलिस से संबंधित ऐतिहासिक चीजें रखी जाएंगी। इसकी तैयारियों को लेकर एसपी सिमाला प्रसाद ने गुरुवार को रानीपुर थाने के पुराने भवन का निरीक्षण किया। एसपी ने ठेकेदार को काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

यहां बनेगा पुलिस म्यूजियम।

एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया । कि पुलिस म्यूजियम में पुलिस संग्रहालय, पुलिस रिकॉर्ड, अपराध की दुनिया मे कदम रखने वाले को सबक और संदेश जैसे साहित्य रखे जाएंगे। म्यूजियम को बड़ा रूप देने के लिए इतिहासकारों एवं साहित्यकारों का भी सहयोग लिया जाएगा। जबकि अदालत और पुलिस के मालखानों से पुराने हथियार व पुलिस उपयोग में आने वाली पुरानी वस्तुएं प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी। फिलहाल इसके लिए मद की उपलब्धता देखी जा रही है। विधायक निधि के लिए भी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा।
इसलिए ऐतिहासिक है । थाना
बैतूल से 22 किमी दूर रानीपुर में यह थाना अंग्रेजी शासनकाल में 1913 में बना था। सात कमरों वाले इस भवन में सालों तक थाना लगता रहा। 2016 में यहां नया थाना भवन बनने के बाद पुराने थाने को खाली कर इसमे जब्ती माल रखा जाने लगा। जानकारों के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानी विष्णुसिंह गोंड ने 1930 में यहां जंगल सत्यागृह के समय थाने पर हमला कर हथियार लूट लिए थे। साथियों के साथ हमला करने वाले विष्णु सिंह ने थाने में आग भी लगा दी थी। इसके दो लकड़ी के खंभों पर आज भी कुल्हाड़ियों के निशान बने है।जब सेनानी बिष्णु सिंह यंहा हमलावर हुए थे। आपको बता दें कि रानीपुर विधान घोड़ाडोंगरी विधानसभा के अंतर्गत आता है जहां वर्तमान में आदिवासी विधायक ब्रह्मा भलावी हैं पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के इस कार्य कहीं ना कहीं क्षेत्र की जनता के बीच विधायक श्री भलावी के कार्य योजना मे शामिल माना जा सकता है ।✍️