राजोद थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद आज फिर हाथ साफ 

राजोद-राजोद थाना क्षेत्र के लाबरिया मे किराना दुकान मे चोरी,बिडी,सिंगरेट,काजु बादाम सहित हजारो की नगदी पर हाथ साफ थाना क्षेत्र मे इन दिनो चोर फिर सक्रिय हो गये हैै। कुछ दिनो पुर्व गोंदीखेडा ठाकुर मे चोरी की वारदात के बाद बिती रात्रि मे लाबरिया मे एक किराना दुकानो मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार लाबरिया-दसाई मार्ग पर ग्राम पंचायत के सामने निलेश कुमार जैन की किराना दुकान मे चोरो ने दुकान के उपरी हिस्से मे टीन शेड काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी निलेश जैन ने बताया की सुबह जब दुकान खोलने आया तो दुकान मे सामान अस्त व्यस्त दिखाई दिया। जब छत पर देखा तो टीन शेड कटा हुआ दिखाई दिया। चोरो के द्वारा बिडी सिगरेट के साथ गुटखा पाउच और काजु बादाम चुराने के साथ गल्ले मे रखी करीब 10 हजार की नगदी पर भी हाथ साफ किया। घटना की जानकारी व्यापारी के द्वारा पुलिस को दी गई।
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट
।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है