इरफान अंसारी की रिपोर्ट
गरीबों के मकान तोड़ने के विरोध में कांग्रेस का कलेक्टर घेराव

उज्जैन प्रशासन द्वारा तोड़े जा रहे हैं गरीब लोगों के मकान के विरोध में शहर कांग्रेस के नेतृत्व में रविवार को कलेक्टर का घेराव किया गया और कार्रवाई को रोकने हेतु ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि अगर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन रहेगा
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा 3:30 सौ से अधिक गरीब लोगों के मकान सिंहस्थ भूमि के नाम पर तोड़े जा रहे हैं सभी परिवारों को प्रशासन द्वारा मकान खाली करने को लेकर नोटिस भी दिया गया है प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से गरीब परिवारों पर खतरा मंडरा गया है इसमें से एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की भी कोशिश की गई इसी के विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में रविवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें समस्त पीड़ित परिवार एवं कांग्रेशजन मौजूद थे एवं कार्रवाई रोकने हेतु और सभी मकानों वेध करने हेतु ज्ञापन दिया गया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर बटुकशंकर जोशी विधायक रामलाल मालवीय प्रदेश सचिव चेतन यादव विवेक यादव रवि राय जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी नाना दिलकर माया त्रिवेदी सपना सांखला मुकेश भाटी अशोक भाटी गजेंद्र मारोठिया देवेंद्र पाटनी ललित मीणा पंकज यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद थे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है