Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ऑन स्पॉट प्राथमिक उपचार एवं सहायता हेतु ग्वालियर यातायात पुलिस ने बनाये “एक्सीडेंट रिलीफ वार्डन’ ग्वालियर

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ऑन स्पॉट प्राथमिक उपचार एवं सहायता हेतु ग्वालियर यातायात पुलिस ने बनाये “एक्सीडेंट रिलीफ वार्डन’ ग्वालियर

आज यातायात पुलिस ग्वालियर

द्वारा ग्वालियर झोन पुलिस महानिरीक्षक श्री अविनाश शर्मा , एव ग्वालियर झोन पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजेश हिंगड़कर , पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी की नवीन पहल पर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को त्वरित प्राथमिक उपचार व आवश्यक
सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके लिये ग्वालियर शहर में चिन्हित किये गये 09 ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में निवासरत्‌ समाजसेवियों को “एक्सीडेंट रिलीफ वार्डन” बनाया जाकर प्राथमिक उपचार देने हेतु प्रशिक्षित किया गया। ग्वालियर शहर में चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में आये दिन एक्सीडेंट होते रहते है। इन ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में होने वाले एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। एक्सीडेंट के दौरान घायल हुए व्यक्ति के लिये प्रथम एक
घण्टा गोल्डन ऑवर रहता है, इस दौरान यदि किसी घायल को समय रहते प्राथमिक उपचार मिल जाए तो उसके बचने की संभावना अधिक हो जाती है।एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अविनाश
शर्मा,भापुसे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री राजेश
हिंगणकर,भापुसे, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्यप्रदेश /यातायात) श्रीमती हितिका वासल,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर के अलावा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, डॉक्टर एवं समाजसेवी उपस्थित रहे | प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक
ग्वालियर जोन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्वालियर पुलिस की यह एक. सराहनीय पहल है जिससे सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को. त्वरित प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक
सहायता दी जा सकेगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी परिलक्षित होगी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह प्रशिक्षण काफी लाभदायक है जिसे ग्वालियर पुलिस में डॉयल 00 में तैनात अधिकारी व यों को भी दिया जाए, क्योंकि
जब भी कोई सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होती है तो सर्वप्रथम सहायता हेतु डॉयल 00 ही
पहुंचती है।एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को नगर पुलिस अधीक्षक मुरार डॉ0 श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे, जीआर मेडीकल कॉलेज से डॉ0 जितेन्द्र अग्रवाल, डॉ0 सौरभ श्रीवास्तव एवं पुलिस लाईन अस्पताल से डॉ0 अनुपम कुलश्रेष्ठ, डॉ0 सलोनी जैन एवं डॉ0 महिमा सेंगर द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार व फर्स्ट एड एवं सीपीआर के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार व
फर्स्ट एड एवं सीपीआर के बारे में डमी बॉडी पर प्रेक्टिकल करके भी बताया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों से भी प्रेक्टिकल करवाया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर मध्य, यातायात द्वारा उपस्थित
प्रशिक्षणार्थियों को ब्लैक स्पॉट एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद हेतु गुड सेमेरिटन लॉ (नेक दिल नागरिक कानून) की भी जानकारी प्रदान की गई।कार्यशाला के समापन के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा उपस्थित डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया तथा श्री संजय कट्ठल, अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के सौजन्य से “एक्सीडेंट रिलीफ वार्डन” को फर्स्ट एड बॉक्स प्रदाय किये
गये।