इरफान अंसारी की रिपोर्ट
थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय को 10000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने ने दबोचा।

लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार शाम रामपुर थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
फरियादी राघवेंद्र सिंह कुशवाह से जेसीबी से मिट्टी खोदने और ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी परिवहन के बदले में थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय ₹10000 की रिश्वत मांग रहा था।
राघवेंद्र सिंह कुशवाह निवासी जारोली मिट्टी बजरी का काम करता है।
मिट्टी खोदने जेसीबी और परिवहन में ट्रैक्टर ट्राली लगे थे कारोबार को चलाने थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय ने राघवेंद्र सिंह कुशवाहा से ₹10000 मांगे थे फरियादी ने 29 सितंबर को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की मामले की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की और ₹10000 फरियादी को दिए बुधवार को फरियादी ने थाना प्रभारी राहुल उपाध्याय को थाना परिसर में ₹10000 दिए इस दौरान लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है