राजोद-राजोद प्रवास पर पधारे धार जिले के प्रभारी मंत्री को समाजसेवी संस्था आज़ाद ए हिन्द के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने राजोद लाबरिया क्षेत्र के हित में विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।
बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा मण्डी प्रांगण राजोद मे आयोजित स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम मे पधारे म.प्र. शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं धार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का समाजसेवी संस्था आज़ाद ए हिन्द कार्यालय राजोद पर मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। दीपक फेमस ने प्रभारी मंत्री को शिष्टाचार भेंट कर उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय करवाया। जहां पर स्वल्पाहार के बाद मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने राजोद क्षेत्र के हित मे विभीन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें क्षेत्र के विद्यार्थियों की उच्चशिक्षा के लिए कालेज खोलने, क्षेत्र के उन्नतिशील किसानों को उचित दाम मिले जिसके लिए कोल्डस्टोरेज व वेयर हाउस खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद को उन्नयन करने एवं महिलाओं के लिए अतिशीघ्र महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने, ग्राम पंचायत राजोद को कचरा वाहन प्रदान किये जाने तथा जर्जर हो चुके लाबरिया-दसई मार्ग का अतिशीघ्र निर्माण करवाने बाबत एक मांग पत्र सौंपा है। जिस पर से प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जल्द से जल्द उपरोक्त मांगों को स्वीकृत करवाने का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर वेलसिंह जी भूरिया (पूर्व विधायक) अमृत पायल, सुनील वसुनिया, अमित सोनी, धर्मेन्द्रसिंह राठौर, मधुसूधन बाहेती, मुकेश शर्मा, बद्रीलाल अलोलिया, विपिन जैन, सतीश राठौड़, हरिसिंह खदेड़ा, राजेश धाकड़, समरथ बंबोरिया, सीताराम पोपण्डिया, ओपी मेहता, जमनालाल पटेल , झमक अटोलिया, राकेश जैन,विंनोद अलोलिया, राहुल बाबा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है