इरफान अंसारी की रिपोर्ट
आगामी त्यौहारों को कोविड गाईड लाइन को ध्यान में रखते हुए मनाया जाये, शान्ति और सौहार्द्र के साथ सभी पर्व मनाये जायें -कलेक्टर, शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

उज्जैन रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में शान्ति समिति की बैठक कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, एएसपी अमरेंद्र सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण और शान्ति समिति के सदस्य मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि आगामी पर्वों को कोविड गाईड लाइन को ध्यान में रखते हुए मनाया जायेगा। कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि सभी पर्वों को शान्ति और सौहार्द्रपूर्वक मनाया जाये। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर कलेक्टर ने कहा कि सभी सुझावों पर सार्थक कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जायेगी। सभी सुझावों को संज्ञान में लिया जाकर कार्य किया जायेगा। सीवर लाइन के बारे में कलेक्टर ने कहा कि अगली बारिश के पहले सीवर लाइन प्रोजेक्ट को समाप्त करने का प्रयास किया जायेगा। आवारा श्वान के विरूद्ध कार्यवाही पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अलग से बैठक आयोजित की जायेगी। प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु पाइंट निर्धारित किये जायेंगे।
पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि आगामी पर्वों में कोविड गाईड लाइन के पालन के लिये सभी सम्प्रदायों के साथ समान व्यवहार प्रशासन द्वारा किया जायेगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जायेगी।
नगर निगम आयुक्त गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सदस्यों द्वारा दिये गये अन्य सुझावों पर भी प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
शान्ति समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा अनेक उपयोगी सुझाव दिये गये।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है