Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इंदौर जिले के कम्पेल थाना के पिड़वाई ग्राम में एक अल्पसंख्यक परिवार पर कुछ हिंदूवादी असामाजिक तत्वों के द्वारा हुई हमले की घटना के विरोध में इंदौर डी आई जी के नाम ज्ञापन देकर पीड़ित को न्याय की मांग की गई।

इंदौर जिले के कम्पेल थाना के पिड़वाई ग्राम में एक अल्पसंख्यक परिवार पर कुछ हिंदूवादी असामाजिक तत्वों के द्वारा हुई हमले की घटना के विरोध में इंदौर डी आई जी के नाम ज्ञापन देकर पीड़ित को न्याय की मांग की गई।
9 अक्टूबर की रात इंदौर जिले के कम्पेल थाना क्षेत्र में पिड़वाई ग्राम में एक मुस्लिम परिवार वर्षो से निवासरत है। जिन्हें कुछ हिंदूवादी असामाजिक तत्वों द्वारा लगभग 3 माह से दबाव बनाकर गांव से बेदखल करने के लिए डरा धमका रहे थे।कल रात हिंदूवादी दीपक अमित माहेश्वरी कपिल परमार राहुल विकास नामक बदमाशो ने अपने 100 से ज्यादा साथियों के साथ मुस्लिम परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें फिरोज , फारूक , शाहरुख , फौज़िया और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए साथ ही इन बदमाशो ने मुस्लिम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की जिन्हें एम वाय हास्पिटल से इलाज कराकर छुट्टी दे दी गई जिनकी कम्पेल थाने में शिकायत की गई है।
इंदौर शहर में उक्त साम्प्रदायिक घटनाओ को लेकर आज मुस्लिम नुमाईंदों ने इंदौर डी आई जी के नाम एक ज्ञापन बनाकर दोषियों पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने और बलवे के साथ ही महिलाओं पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर एस पी महेशचंद जैन को ज्ञापन दिया गया जिसमें दिल्ली के सुप्रीम एडवोकेट एहतेशाम हाशमी जी पूर्व पार्षद इकबाल खान मुबारक मंसूरी अनवर कादरी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शेख शाकिर मसूदी अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इरफान शेख युवा नेता शाहनवाज़ खान एडवोकेट ज्वलन्त सिंह चौहान और साथिगनों ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही और पीड़ित परिवार को न्याय के साथ ही सुरक्षा प्रदान की मांग की गई है साथ ही पीड़ित के एडवोकेट को भी सुरक्षा मुहैया कराया जाए।
एस पी महेशचंद जैन ने ज्ञापन लेकर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वाशन दिया और पीड़ित को न्याय मिलेगा यही बात कही।

✍️ शेख शाकिर मसूदी
उपाध्यक्ष
शहर कांग्रेस कमेटी इंदौर