दीपावली पर्व 4 नवम्बर को मनाया जायेगा, लायसेंस नवीनीकरण की अवधि 15 से 31 अक्टूबर तक रहेगी।


उज्जैन दीपावली पर्व 4 नवम्बर को मनाया जायेगा। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी विक्रय हेतु जारी अस्थाई फटाका लायसेंस का नवीनीकरण किया जायेगा। अनुविभागीय अधिकारी ने लायसेंसधारियों को सूचित किया है कि जो भी इस वर्ष आतिशबाजी फटाका विक्रय का व्यवसाय करना चाहते हैं वे स्वयं निर्धारित प्रारूप एलई-5 आवेदन-पत्र पर 10 रुपये के मुद्रांक टिकिट के साथ 300 रुपये का शुल्क बैंक चालान (शीर्ष 0070 प्रशासनिक सेवाएं 0103) विस्फोटक अधिनियम के अन्तर्गत जमा कर मय फोटो के आवेदन-पत्र नवीनीकरण के लिये कोठी महल स्थित अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। लायसेंस के नवीनीकरण की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर नियत की गई है। उक्त दिनांक के पश्चात नवीनीकरण हेतु आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। लायसेंस नवीनीकरण की अवधि 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रहेगी। कोठी महल के अनुभाग के अधीनस्थ थाना माधव नगर, नानाखेड़ा, नागझिरी, नीलगंगा क्षेत्र के ही लायसेंसधारकों के आवेदन उक्त कार्यालय में मान्य किये जायेंगे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ