Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

थाना कोतवाली पुलिस ने नवजात बच्ची को किया उसके माता-पिता को सुपुर्द

07 माह की नवजात बच्ची के ईलाज में खर्च के डर से चरक अस्पताल में उपचाररत छोड़कर भागे गरीब माता-पिता
थाना कोतवाली पुलिस ने झाबुआ से परिजनों को ढूंढकर बच्ची को सुपुर्द कर समझाईस दी और आर्थिक सहायता दी

थाना कोतवाली पर चरक अस्पताल उज्जैन से सूचना प्राप्त हुई की एक 07 माह की नवजात बच्ची को उसके माता पिता उपचार के लिए चरक अस्पताल लेकर आये थे। बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया था।

07 माह की छोटी बच्ची से संबंधित होने के कारण घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को बच्ची के परिजनों को जल्द से जल्द ढूंढने तथा बच्ची के उचित उपचार हेतु हरसंभव प्रयास एवं कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा विशेष टीम का गठन कर बच्ची के माता पिता की तलाश करने में लगाया गया साथ ही अस्पताल में संपर्क कर के बच्ची का उपचार कर रहे चिकित्सकों से संपर्क कर बच्ची के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देने के संबंध में भी सभी उपाय सुनिश्चत किये । अस्पताल से थाना कोतवाली पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि बच्ची के परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती करते समय स्वयं को पेटलावद जिला झाबुआ का रहने वाला बताया था परंतु उनके द्वारा बंद मोबाईल नंबर देने से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा झाबुआ कन्ट्रोल रूम से सहायता लेकर बच्ची के माता पिता के गांव की जानकारी निकाली तथा झाबुआ पुलिस का सहयोग लेकर बच्ची के माता पिता के गांव के सरपंच (पटेल) से संपर्क किया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर गांव के पटेल के सहयोग से बच्ची के माता पिता को 24 घण्टे के अंदर ढुंढकर वापस उज्जैन लाया गया। बच्ची के माता पिता ने पुलिस को बताया की बच्ची बहुत कमजोर थी जिसे डाक्टरों ने ईलाज के लिये आईसीयु में भर्ती किया था। उन्हें डर था की ईलाज के बाद उपचार के लिये बहुत अधिक पैसा जमा करना पड़ेगा और इसी डर के कारण वो अस्पताल में बच्ची को छोड़कर वापस गांव चले गये थे। कोतवाली पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों की बच्ची के अस्पताल में निशुल्क उपचार होने की जानकारी देते हुये बच्ची की उचित देखभाल की समझाईस दी साथ ही उसके परिजनों को अन्य खर्चों हेतु आर्थिक सहायता भी की गई।

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित सोलंकी, सउनि चन्द्रभान सिंह चौहान व उपस्थित समस्त पुलिस बल की विशेष भूमिका रही।