*सफाई कर्मचारियों की समस्यायों का शीघ्र निराकरण नही हुआ तो करेंगे जन आंदोलन: एड.गुडडू संजय वाल्मीकि*
दवोह. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन तथा ह्यूमन राइट्स एंड लेवर वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने दवोह प्रवास पर सफाई कर्मचारीयों की बैठक कर समस्यायों को सुनने के बाद 11 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए सीएमओ की अनुपस्थिति में एन.एल. खेंगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने बताया है कि नगर परिषद दवोह में सफाई कर्मचारीयों को समयमान वेतनमान, ईपीएफ कटौत्रा, साप्ताहिक अवकाश, वेतन वृद्धि, पदोन्नति, राष्ट्रीय पेंशन योजना, विनियमितिकरण आदि का लाभ नही दिया जा रहा है जो कि कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर वैधानिक कार्रवाई की मांग कर जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी जबावदारी निकाय प्रशासन दवोह एवं जिला प्रशासन भिंड की होगी। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत बंटी पाथरे कोमल प्रमोद हेमंत आदि उपस्थित रहे। भिंड से सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है