Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विजय शर्मा की रिपोर्ट

बुबाई के समय किसान DAP यूरिया के लिए भटकने के लिए मजबूर
आप अपने आपको किसान पुत्र कहते हुए नहीं थकते लेकिन आज एक तरफ किसानों के लिए केंद्र सरकार ने तीन काले कानूनों के द्वारा किसान व किसानों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है वही दूसरी तरफ आज किसानों की बुबाई का समय शुरू हो गया है लेकिन आपके शासनकाल में किसानों को बुबाई के लिए खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है मध्यप्रदेश में पिछले कई कई वर्षों से आपकी सरकार है इस बार आपने प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाई हैं आपके शासन काल मे किसानों के लिए खाद से लेकर दवाई व फसल बिक्री पर लगातार कालाबाजारी तीब्र हुई है।
अब किसान अगर अपनी फसल की बुबाई नहीं कर पाया तो प्रदेश व देश का भविष्य अंधकार में आता हुआ नजर आएगा।
किसी को अपनी बेटी को बिदा करना है, तो किसी को अपने बेटे को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवाना हैं और किसी को अपने बूढ़े मां बाप का ईलाज, कोरोना की बजह से अन्नदाता बैसे ही मरा पड़ा है।।
अतः आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश, माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से आग्रह करती हैं, अन्नदाता देश व प्रदेश की रीढ़ है इसे खत्म होने से बचाया जाए, आम आदमी पार्टी किसानों की आवाज को आपके समक्ष रख रही है। कृपया किसानों की मांग को सुना जाए और अगर किसानों की मांग को नही सुना गया तो आम आदमी पार्टी किसानों की आवाज बनकर सड़को पर उतरेंगी और किसानों के हक की लड़ाई को लड़ने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।।