Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज़ 24x 7 इंडिया के लिये
योगेश गुप्ता की रिपोर्ट ✍
बात हकीकत की …

प्रभु श्री राम और लंकेश रावण के बीच नाट्य रूपांतर युद्ध…

प्रभु श्री राम और लंकापति रावण के बीच युद्ध के दौरान करेंगे दर्शक को संबोधित करेंगे मंच संचालक प्रखर वक्ता रमेश भाटिया …

आयोजन में सांसद दुर्गादास उइके कलेक्टर अमनबीर बैस पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद विधायक निलय डागा भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे …

बैतूल। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रभु श्री राम एवं लंकापति रावण के नाट्य रूपांतर युद्ध मे रावण वध फिर पुतला दहन का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से लाल बहादुर स्टेडियम बैतूल में करेंगे । विशाल आयोजन श्री कृष्ण पंजाब समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में किया जाएगा । ओम मेडिकल स्टोर के संचालक समाज सेवक दीपक सलूजा ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुर्गादास उईके . कलेक्टर अमनवीर बेस . पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद .पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल . विधायक निलय डागा . डॉ योगेश पंडाग्रे . अखिलेश आर्य . भाजपा अध्यक्ष बबला शुक्ला . नगर पालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला . राजीव खंडेलवाल .अजित पवार . कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा . सहित अन्य जिले के वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे .बताया की सुभाष आहूजा . कश्मीरी लाल बत्रा . ब्रज कपूर . प्रमोद खुराना . हरिवंश आहूजा . स्वागत करने की व्यवस्था देखेंगे । वही राजेश आहूजा .बबलू खुराना. दीपक सलूजा . दिलीप सतीजा . एवं पंकज बत्रा . अतिथियों का सम्मान और बैठने की व्यवस्था संभालेंगे । आपको बता दें कि पंजाब सेवा समिति रामलीला एवं रावण वध और पुतला दहन का आयोजन पिछले कई वर्षों से कराती चली आ रही है । आयोजन में हजारों की भीड़ को संबोधित करने की जिम्मेदारी प्रखर वक्ता रमेश भाटिया को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दी है । आपको बता दें कि प्रभु श्री राम और लंकापति रावण के बीच युद्ध मे रावण वध के पश्चात साठ फुट ऊचे रावण एवं पचपन फुट ऊचे कुंभकरण के पुतला दहन करने के लिए प्रभु श्री राम को मंच संचालन के माध्यम से प्रोत्साहित करेंगे प्रखर प्रवक्ता रमेश भाटिया आपको बता दें कि पिछले सत्ताईस वर्षों से मंच संचालन की बड़ी जिम्मेदारी बखूबी निभाते चलें आ रहे हैं । इस बार मंच के माध्यम से उपस्थित हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए एक शमा को बांधने का काम समाज सेवक प्रखर प्रवक्ता श्री भाटिया ही करेंगे । श्री भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा बताया है। कि लंकापति रावण के पुतले की ऊंचाई साठ फुट का रावण एवं कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई पचपन फुट रखी गई है । अलावा रंग बिरंगी आतिशबाजी डीजे साउंड भी आकर्षण का केंद्र बनेगा । कहा की पिछले वर्ष कोरोना के कारण आंशिक रूप से इस आयोजन को किया गया था। परंतु इस बार प्रभु श्री राम और महादेव के भक्त विद्वान ब्राह्मण लंकेश के बीच नाटकीय रूपांतर युद्ध को देखने के लिए स्टेडियम में जिले से भारी संख्या में दर्शक इकट्ठा होंगे । उन्होंने दशहरा पर्व की जिले वासियों को बधाई दी है । बल्कि लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में रावण वध पुतला दहन के आयोजन में सुरक्षा दृष्टि से मास्क पहनकर उपस्थित होकर व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है … अंत में जय श्री राम भी कहा है