न्यूज़ 24x 7 इंडिया के लिये ब्यूरो योगेश गुप्ता …बात हकीकत की ✍️
रामलीला के मंच पर प्रभु श्री राम एवं श्री बजरंगबली का विधायक श्री डागा ने किया फूल पुष्प वर्षा से अभिनंदन ….



श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति
द्वारा आयोजित रामलीला देखने पहुंचे थे कांग्रेस विधायक निलय डागा साथ में डागा फाउंडेशन के डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा….
पंजाब सेवा समिति के युवाओं ने मंच पर आमंत्रित युवा विधायक श्री डागा एवं श्रीमती दीपाली डागा चुनरी और श्रीफल देकर दशहरा पर्व की दी बधाई …..
बैतूल । श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम की रामलीला देखने कांग्रेस के युवा विधायक निलय डागा अपनी पत्नी डागा फाउंडेशन के डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा के साथ पहुंचे तो रामलीला देखने पहुंचे दर्शक भी उत्साहित हो उठे समिति के प्रखर प्रवक्ता रमेश भाटिया ने उन्हें मंच पर प्रभु श्री राम की आरती के लिए आमंत्रित किया तो सर्वप्रथम विधायक श्री डागा एवं श्रीमती दीपाली डागा ने प्रभु श्री राम भ्राता श्री लक्ष्मण श्री बजरंगबली का पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया पश्चात हर्षोल्लास से आरती की गई जिले वासियों को शांति का संदेश देने के लिए राम रूपी गुब्बारे छोड़े गए दर्शकों की बड़ी भीड़ को प्रखर प्रवक्ता रमेश भाटिया ने अपने मंच संचालन संबोधित किया जय श्री राम के नारों से रामलीला मैदान गूंज उठा मंच से विधायक श्री डागा ने जिले वासियों को नवरात्रि दशहरा धनतेरस दीपावली की अग्रिम बधाई दी। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य सुभाष आहूजा मुरारी कपूर प्रदीप गंगवानी शक्ति मदान अशोक सतीजा बबलू खुराना दीपक सलूजा ने अंत में आमंत्रित श्री डागा और श्रीमती दीपाली डागा रामलीला मैदान पहुंचने पर मंच पर सम्मान अभिनंदन व्यक्त किया है । प्रभु श्री राम की रामलीला देखने पहुंचे पर दर्शकों की भारी भीड़ मे प्रतिष्ठित नगरवासी अधिवक्ता प्रशांत गर्ग सुनील शर्मा सिद्दीक पटेल लल्ली वर्मा मोनू बडोनिया लोकेश पगारिया गिरीश झाम अंकित सिंह दिलीप सतीजा पंकज बत्रा मौजूद थे

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ