Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नकली डीएपी खाद पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुरैना

14 अक्टूबर 2021/ जिले में लगातार उर्वरक की मांग बढ़ती जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुये पोरसा विकासखण्ड के ग्राम चुदोखर निवासी राजकुमार उर्फ राजा तोमर के मकान में नकली डीएपी खाद बनाते हुये तहसीलदार श्री विवेक सोनी और उनकी टीम द्वारा छापामार कार्रवाही कर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

मौके पर तहसीलदार व थाना प्रभारी ने पंचनामा के आधार पर बताया कि राजकुमार उर्फ राजा तोमर पुत्र मलखान सिंह पोरसा का राघवेन्द्र सिंह तोमर पुत्र निहाल सिंह तोमर किर्रायच रोड़ के मकान पर संयुक्त रूप से बाहर के कमरे में नकली डीएपी उर्वरक को ग्रोप्लस उर्वरक के वर्गो से इफको डीएपी उर्वरक के बैग में पलटवाकर बनाया जा रहा था। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तलाशी ली, जिसमें 140 बैग भरे हुये शील पैक पाये गये और दो बैग बिना शील किये हुये पाये गये। 20 बैग ग्रोप्लस उर्वरक के भरे हुये शील पैक मिले। इकफो को 9 हजार 105 खाली बैग पाये गये। सिलाई मशीन, धागा भी प्राप्त हुआ। निरीक्षण टीम द्वारा उक्त कृत्य उर्वरक नियंत्रण आदेश 19.35 की धारा 7 एवं 19 का उल्लंघन किया गया है। इसके तहत निरीक्षण दल द्वारा प्राथमिकी दर्ज संबंधित के खिलाफ करायी गई है।

क्र. 158