- राजोद- विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन कन्या हाईस्कूल बस स्टैंड राजोद पर किया गया। जिसमें हिन्दू समाज के लोगों व स्वयं सेवक द्वारा विधी विधान के साथ शस्त्रों का पुजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद संघ के बदनावर खंड कार्यवाह रवि पाटिदार ने बौद्धिक में कहा कि समाज में शक्ति तथा अनुशासन का निर्माण हो इस हेतु स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष शस्त्र किया जाता है वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन डा. बलिराम हेडगेवार जी द्वारा व्यक्तीत्व निर्माण से राष्ट्र को परृम वैभव पर पहुंचाने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। समाज में ऊंच-नीच का भाव खत्म होकर समरसता आए इस हेतु भी संघ लगातार समाज में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश धनोलिया ने की बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए
राहुल राठोड़ की रिपोर्ट



More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ