मिलावटी दूध बनाकर बेच रहे डेयरी संचालक पर हुई छापा मार कार्यवाही
जौरा मुरैना
दूध डेयरी पर हुई छापामार कार्यवाही, रिफाइंड व केमिकल से कर रहे थे सिंथेटिक दूध का निर्माण, जौरा थाना क्षेत्र के रूनीपुर गांव में संचालित है डेयरी, मौके पर 222 लीटर रिफाइंड ऑयल, 115 लीटर आरएम केमिकल, 7 किलो मिल्क पाउडर, 14 किलो अज्ञात सफेद पाउडर, 30 किलो घी, 600 लीटर दूध तथा 10 लीटर हाइड्रोजन पराऑक्साइड भी मिला, केमिकल से दूध बनाने का 7 लीटर घोल तैयार मिला, गांव का मनीष त्यागी संचालित कर रहा था डेयरी, मौके पर मिला राकेश त्यागी, पुलिस प्रशासन एवं खाद्य औषधि प्रशासन ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही, दल ने डेयरी को शील किया, अमानक खाद्य पदार्थ का निर्माण करने वाले संचालक के विरुद्ध जौरा थाने में की जा रही है शिकायत।

More Stories
हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान में सफल प्रयास जारी…. –
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…