
ग्वालियर:- मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह ग्वालियर में अम्मा महाराज की छत्री में श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि माँ महात्मा और परमात्मा का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है,कहते हैं ईश्वर सभी जगह नहीं पहुंच सकता इसलिए उसने मां बनाई राजमाता की जब भी मूर्ति देखते हैं तो ऐसा दिखता है की मातृत्व छलकता है, अम्मा महाराज शासकों के बीच में ‘उपासक’ थी विकारों के बीच में निम्रकार थी और आसक्ति के अंदर विरक्ति का भाव लिए अगर कोई दिखती थी तो वो अम्मा राजमाता थी।

वही पर इस अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर,भिंड सांसद संध्या राय एवं पार्टी के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान