अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यालय, जिला राजगढ़ *जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई* *लगातार जारी है धरपकड़ अभियान* *जिले में 12 प्रकरण में 17 आरोपी पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी जप्त किये* जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व 17600/- से अधिक की नगदी जप्त कर 12 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 17 आरोपियों को हिरासत में लिए गए। इसी तारतम्य में थाना मलावर से जुआरी इमरतसिंह लोधा, रामस्वरूप लोधा, तुलसीराम लोधा निवासी सीलखेड़ा, थाना तलेन से जुआरी भेरूलाल जाटव, चंदर, शांतिलाल, पहलाद, निवासी अमलार। इसी प्रकार सट्टा कारोबार में थाना देहात ब्यावरा में 02 प्रकरण में सट्टा कारोबारी राशिद खान एवं पवन चंद्रवंशी निवासी भंवरगंज, थाना पचोर से 3 प्रकरण में सट्टा कारोबारी अर्जुन वर्मा निवासी इक्लेरा हाल मेला ग्राउंड पचोर, अमरसिंह सुतार निवासी दुल्तारिया हाल पचोर, एवं सद्दाम खान निवासी बल्बटपूरा, थाना कुरावर से सट्टा कारोबारी नन्नूलाल हरिजन निवासी राउखेड़ी, मुकीम खान निवासी राउखेड़ी, रवि मीणा निवासी मिरुखेड़ी, थाना ब्यावरा शहर से सट्टा कारोबारी रामबाबू दांगी निवासी बहादुरपुरा, थाना सारंगपुर से सट्टा कारोबारी प्रताप सिंह लववंशी निवासी राधानगर को पेन डायरी पर हारजीत के अंक लिखते पाए जाने पर हिरासत में लिए गए। उपरोक्त जुआ/सट्टा के 17 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर जप्त नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 12 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*