अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यालय, जिला राजगढ़ अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई, अवैध शराब सप्लाई करने वाले 6 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 27 लीटर देशी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 6 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23/10/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना ब्यावरा शहर में मनीष कंजर निवासी दूधी, थाना सुठालिया में राधेश्याम लोधी निवासी टोडी, थाना बोड़ा में सीताबाई कंजर थाना जीरापुर में स्वभावसिंह राजपूत एवं मोड सिंह सोंधिया निवासी चिलावद, थाना नरसिंहगढ़ से मुकेश महावर। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ