Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना राजगढ़ कोतवाली जिला राजगढ़
जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत कारवाही जारी
पुलिस टीम ने 12 ग्राम स्मैक जप्त की गई।

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


थाना राजगढ़ कोतवाली जिला राजगढ़
जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत कारवाही जारी
पुलिस टीम ने 12 ग्राम स्मैक जप्त की गई।
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कारवाही जारी है वहीं जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में दिनांक 23.10. 2021 को थाना कोतवाली राजगढ़ थाना प्रभारी को अपने विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मां भगवती ढाबा के पास के सामने अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बेचने की फिराक में खड़ा है जिसे तत्काल दबिस देकर नहीं पकड़ा गया तो वह भाग सकता है।
सूचना पर विश्वास रखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ द्वारा आरोपी को पकड़ने की योजना तैयार की और टीम बनाई गई । मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़, सुश्री सनम बी खान एसडीओपी राजगढ़ को अवगत करा कर दिशा निर्देश प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अपनी पुलिस टीम रवाना की गई पुलिस टीम के द्वारा भगवती ढाबे पर पहुंचकर मुखबिर के बताए गए एक व्यक्ति की तलाशी ली गई तथा आरोपी का नाम पता पूछने पर उसका नाम हरी ओम पिता राज कुमार जोशी उम्र 32 साल निवासी बजरंगढ़ थाना बजरंगढ़ जिला गुना का होना बताया आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ इसमें 12 ग्राम स्मैक कीमती 1,20,000 रुपये की जप्त करने में सफलता हासिल की आरोपी का उक्त कृत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 648/21 पंजीबद्ध किया गया आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लाने व बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ मुकेश गौड़, ASI समीर खान, प्रधान आरक्षक 296 दिनेश गुर्जर, आरक्षक 520 ललित तोमर, आरक्षक 407 राहुल, आरक्षक 275 मनोज जाट, महिला आरक्षक 1008 रक्षा चौहान की विशेष भूमिका रही।