पोरसा,,, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तओं ने जवान 
करमवीर सिंह को पोरसा में श्रद्धांजलि देते हुए केंडल मार्च निकालकर उनका जयघोष किया, एवम उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। इस महीने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सिपाही करमवीर सिंह शहीद हो गए। पोरसा ABVP नगर मंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि हम उनके जैसा भाई पाकर धन्य हैं. वह अपने जन्मदिन के दिन दो आतंकवादियों को मारकर शहीद हुए थे।
करमवीर सिंह को पोरसा में श्रद्धांजलि देते हुए सेकड़ो ABVP कार्यकर्ताओ ने कर्मवीर सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये।
बता दे की दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना के जवान कर्णवीर सिंह शहीद हो गए थे. इसके बाद शहीद कर्णवीर का पार्थिव शरीर सेना द्वारा विमान से पहले यूपी के प्रयागराज और फिर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव रामपुर बेहेलम, जिला सतना मध्य प्रदेश ले जाया गया. आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है.
सभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पोरसा के कार्यकर्ता सरकार से माँग करते है, की सेना को कश्मीर में खुली छूट दी जाए, जिससे आतंकवाद का पूर्ण सफाया किया जा सके। कार्यकर्ताओ में आशीष शर्मा, अभिषेक जैन, अरविंद भदौरिया,शिवम भदौरिया, सन्दीप थापक, अतुल तोमर, गिरार्ज शर्मा,राहुल, अनिल सिकरवार,शिवांशु परमार प्रजापति,देवेश शर्मा,पवन कुमार,यशु जैन, सैकड़ो कार्यकताओं ने भाग लिया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा के मार्गदर्शन मे संभावित एल-नीनो संकट की पृष्ठभूमि में पानी के उपयोग का सटीक नियोजन करें – श्री नितिन गावंडे की अनोखी पहल….