इरफान अंसारी की रिपोर्ट
मन्दिरों की जमीन का नामांतरण पुजारियों के नाम से कहीं भी नहीं किया जाये।

खसरे से पुजारियों का नाम हटाकर मन्दिर का नाम जोड़े जाने के निर्देशउज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि शासकीय मन्दिरों से जुड़ी भूमि पर जहां भी पुजारियों के नाम दर्ज हैं, उनको हटाकर मन्दिरों का नाम दर्ज किया जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि खसरे में 12 नम्बर कॉलम से भी पुजारी का नाम हटाया जाये। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये हैं कि मन्दिरों की जमीन का नामांतरण पुजारियों के नाम से कहीं भी नहीं किया जाये।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा