जिले में डेंगू कंट्रोल में आ रहा है, शहर के 3 सरकारी अस्पतालों में 249 बेड खाली, 28 डेंगू पॉजीटिव व 48 संदिग्ध मरीज उपचाररत
इरफान अंसारी की रिपोर्ट
उज्जैन 27 अक्टूबर। उज्जैन जिले में डेंगू बीमारी का प्रकोप धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहा है। डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या घट रही है। 26 अक्टूबर की स्थिति में जिला मुख्यालय के चरक, जिला अस्पताल व माधव नगर हॉस्पिटल में कुल 28 डेंगू पॉजीटिव व 48 डेंगू संदिग्ध मरीज उपचाररत हैं। जिला स्तर के तीनों अस्पतालों में कुल 249 बेड खाली हैं।

सिविल सर्जन डॉ.पीएन वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर की स्थिति में जिला चिकित्सालय में कुल बेड की संख्या 138 है इसमें से 21 बेड खाली है। मातृ व शिशु विभाग चरक अस्पताल में कुल बेड की संख्या 245 है, यहां पर 129 बेड खाली हैं। इसी तरह माधव नगर हॉस्पिटल में कुल 215 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 99 बेड खाली हैं। सिविल सर्जन ने कहा है कि डेंगू मरीजों को भर्ती करने में कोई समस्या नहीं है। पॉजीटिव व संदिग्ध मरीजों को तुरन्त बेड उपलब्ध करवा कर उनका समुचित उपचार किया जा रहा है।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*