उज्जैन इऱफान अन्सारी
छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में वृद्धि

राज्य शासन द्वारा छठवे वेतनमान में वेतन प्राप्त करे रहे शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में अक्टूबर 2021 से वृद्धि की गई है।
राज्य शासन के शासकीय सेवकों को माह जनवरी 2019 से छठे वेतनमान में 154% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर छठे वेतनमान में महंगाई भत्ते की दर में दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से 17% की वृद्धि की गई है, अब यह दर 171% हो गई है। वित्त विभाग के आदेश अनुसार महंगाई भत्ते की गणना छठे वेतनमान में वेतन बेंड में वेतन एवं ग्रेड वेतन के आधार पर की जाएगी।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा