इरफान अंसारी रिपोर्टर

गरीबी रेखा के नीचे जीवन याप करने वाले शहरी गरीब बेरोजगार नगर पालिका में सम्पर्क करें उज्जैन जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्रसिंह दांगी ने बताया कि दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से रोजगार के लिये नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण फूड प्रोसेसिंग, हैल्थ केयर, लाईफ साइंस, टूरिज्म एवं इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी के लिये दिया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये कम से कम पांचवी कक्षा पास होना आवश्यक है। योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण हेतु अपने-अपने सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद से सम्पर्क कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिये बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट अनिवार्य है। आवेदक बैंक पासबुक एवं समग्र आईडी की फोटोकापी भी साथ लायें।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा