*नियम विरुद्ध रोजगार सहायकों को दिए गए पंचायतों के प्रभार अब वापस होंगे*
मेहगांव : प्रदेश में पंचायत विभाग द्वारा रोजगार गारंटी योजना को सुचारू रूप से चलाने हेतु ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति पंचायत स्तर पर की गई थी और अनुबंध किया गया था कि रोजगार सहायक जिस पंचायत पर नियुक्त हुए हैं उसी पंचायत पर कार्य करेंगे,
पर भिंड जिले के मेहगांव जनपद में 49 रोजगार सहायक पदस्थ है जिनमें से 29 रोजगार सहायक वरिष्ठ अधिकारी से सांठगांठ कर मनचाही पंचायतों पर कार्य कर रहे हैं,
जिनमें कई रोजगार सहायकों को वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं जो पूर्णता नियम विरुद्ध है ।
वर्तमान में रोजगार गारंटी परिषद की आयुक्त सूफिया फारुकी वली भोपाल के एक पत्र द्वारा जिले कलेक्टर से जानकारी चाही है कि कितने रोजगार सहायकों को कितनी पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया और किसके आदेश के तहत दिया गया है
भोपाल द्वारा आए पत्र को पढ़ते ही जिले के भ्रष्ट अधिकारियों के हाथ पैर फूल रहे हैं क्योंकि मोटी रकम लेकर मलाईदार पंचायतों पर रोजगार सहायकों को नियम विरुद्ध भेजकर ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार हुआ है यह जग जाहिर है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है