Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नातरा एवं झगड़ा प्रथा के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही
फरियादी से ₹ 11 लाख झगड़े की मांग करना नहीं देने पर गांव में नुकसान करने की धमकी दे रहे थे ।

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


नातरा एवं झगड़ा प्रथा के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही
फरियादी से ₹ 11 लाख झगड़े की मांग करना नहीं देने पर गांव में नुकसान करने की धमकी दे रहे थे ।
नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला बोड़ा क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें दिनांक 20/10/21 को फरियादी राम चरण पाल निवासी ग्राम कुंवर कोटरी थाने पर आकर आवेदन पेश किया। विषय: नातरा झगड़ा को मक्का की फसल में आग लगाकर नुकसान करने के संबंध में उपरोक्त विषय मैं निवेदन है है कि मेरे गांव के विष्णु पिता बने सिंह पाल ने ग्राम खार्चाखेड़ी थाना लीमा चौहान के राहुल पिता बाबूलाल पाल की पत्नी उमा पाल को नातरा लाकर शादी कर ली है इस पर उमा का पूर्व पति राहुल बा पूर्व ससुर बाबूलाल पाल विष्णु से झगड़ा के 11 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं नहीं देने पर गांव में नुकसान करने की धमकी दे रहे हैं इसी में मेरा खेत हिनोतिया के काकड़ पर है जहां मैंने मक्का की फसल काटकर अपने खेत में इकठी कर रखी है दिनांक 19-20/10/21 की रात्रि को में फसल की रखवाली करने खेत पर गया तभी मैं वहीं पेड़ के नीचे सो रहा था रात्रि करीबन 3:00 बजे मेरी फसल की ओर देखा आग का उजाला दिखा तभी मैंने बैटरी के उजाले में देखा झगड़ा मांगने वाले राहुल ,बाबूलाल निवासी ग्राम खर्चा खेड़ी थाना लीमा चौहान देखे हमने आवाज लगाई तो भागने लगे और बोले कि अगर झगड़ा नहीं दिया तो ऐसे ही और नुकसान करेंगे और वहां से भाग गए आग लगने से मेरी 3 ट्राली मक्का की फसल जल गई जिससे मेरा साठ से सत्तर हजार नुकसान हुआ मेरा नुकसान राहुल ब बापूलाल ने झगड़ा की रकम मांगने की बात से हुआ है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे। आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन पर थाना प्रभारी बोडा द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपी गणों के विरुद्ध थाना बोड़ा मैं अपराध क्रमांक 255/21 धारा 384, 435, 34 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश जारी की इसी क्रम में दिनांक 28/10/21 को आरोपी राहुल पाल एवं बाबूलाल पाल निवासी खेरचाखेड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई जिन्हें गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को धारा 151 जा.फौ.में गिरफ्तार कर न्यायालय नरसिंहगढ़ पेश किया
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बोड़ा उप निरीक्षक राम नरेश राठौर, कार्य.सउनि भंवर सिंह परमार, आरक्षक 799 श्याम लाल, 284 प्रवीण यादव की सराहनीय भूमिका रही।