अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

नातरा एवं झगड़ा प्रथा के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही
फरियादी से झगड़े के 8 लाख रूपए मांगने और ना देने पर आग लगाकर नुकसान करने की धमकी देने वाले आरोपीगण के विरुद्ध मामला दर्ज
नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें फरियादी हीरालाल पिता रामलाल सोंधिया निवासी श्रीपुरा ने दिनांक 27/10/21 को थाना भोजपुर में रिपोर्ट की कि उसकी लड़की का सगाई संबंध ग्राम गोविंदपुरा कटकी के मान सिंह सोंधिया के लड़के सज्जन सिंह सोंधिया के साथ तय किया था परंतु लड़की की उम्र 18 साल नहीं होने से फरियादी ने अपनी लड़की को उसके ससुराल ग्राम गोविंदपुरा कटकी नहीं भेजा तो इसी बात को लेकर सज्जन सिंह सोंधिया व उसका पिता मान सिंह सोंधिया दोनों फरियादी के गांव श्रीपुरा थाना भोजपुर आए और फरियादी से झगड़े के नाम पर ₹8,00,000 मांगने लगे फरियादी द्वारा उक्त रुपए देने में असमर्थ होने पर गांव में फसल काटकर एवं आग लगाकर संपत्ति नुकसान करने की धमकी दी उक्त रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी भोजपुर जिला राजगढ़ द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामता प्रसाद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर सुश्री निशा रेडी को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर तत्काल थाने पर अपराध क्रमांक 370/21 धारा 384, 34 भा. द.वि.का पंजीबद्ध कर आरोपीगण सज्जन सिंह सोंधिया व मानसिंह सोंधिया की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दी है। थाना प्रभारी भोजपुर द्वारा तत्काल फरियादी पक्ष को न्याय दिलाने के लिए की गई कार्यवाही से फरियादी पक्ष एवं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है ।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी भोजपुर एवं उनकी टीम की भूमिका रही।

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.