Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके (डोडा चूरा) का परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, करीबन 80 लाख रुपये कीमती का मशरुका जप्त।

चयन शर्मा की रिपोर्ट


अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके (डोडा चूरा) का परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, करीबन 80 लाख रुपये कीमती का मशरुका जप्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री प्रदीप शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में व एसडीओपी महोदय खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर निरीक्षक प्रकाशचन्द पटेल के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थ सबंधी अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने मे बड़ी सफलता प्राप्त की । दिनांक 28.10.21 को प.उ.नि. सरिता मिश्रा को अपने विश्वसनीय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कि सुसनेर तरफ से एक कंटेनर क्रमांक NL-01-AD-3332 का चालक ईश्वर सौंधिया निवासी ग्राम आंखली का अपने कंटेनर में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा छुपाकर लेकर जीरापुर तरफ आ रहा है जिसके आगे एक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी चल रही है जिसका चालक जसवंत सौंधिया निवासी ग्राम आंखली थाना सुसनेर का है । जिसने ही ईश्वर सोंधिया को अपने ढाबे से उक्त डोड़ा चूरा बेचा है जो उस कंटेनर को कंटेनर के आगे पायलेटिंग करते हुये ला रहा है । यदि शीघ्र दबिश दी जाये तो सफलता प्राप्त हो सकती है, अन्यथा विलंब होने पर उक्त व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की अफरा तफरी कर फरार हो सकता है । उक्त मुखविर सूचना पर से थाने से हमराह फोर्स सउनि मन्नूलाल, प्रआर. 410 सुनील कुशवाह, प्रआऱ. 140 मधुसूदन शर्मा, आऱ. 781 अमित, आर. 1040 आनंदीलाल, आर. 881 शैलेन्द्रसिंह, आर. 974 गोविन्द के रवाना होकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये अनुसार सुसनेर रोड़ कालीसिंध नदी के पुल पर नाकेबन्दी हेतु पहुँचे थोडी देर वाद मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये की एक सफेद रंग की बोलेरो तेजी से सुसनेर तरफ से आती दिखी जिसे हमराह फोर्स की मदद से रोकने का प्रयास किया किंतु जो अत्यधिक तेज गति से वाहन को लहराता हुआ लेकर मौके से भाग गया उक्त वाहन के पीछे चल रहे कंटेनर क्रमांक NL-01-AD-3332 को हमराह फोर्स की मदद से रोका तो वह नहीं रूका पीछे से नम्बर देखा तो उक्त कंटेनर वाहन का नम्बर NL-01-AD-3332 जिसका शासकीय वाहन से पीछा किया तो वह जीरापुर तरफ तेज गति से भागा लगातार पीछा करने पर उक्त कंटेनेर के चालक ने कंटेनर को सेंदली जोड़ सुसनेर रोड़ पर बमुश्किल रुका तो मेरे एवं स्टाफ द्वारा कंटेनर में बैठे संदिग्ध व्यक्ति को कंटेनर से नीचे उतारा तथा वाहन चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ईश्वरसिंह सौंधिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम आंखली थाना सुसनेर जिला आगर मालवा का होना बताया कंटेनर ड्राईवर से भागने का कारण पूछा तो कभी कुछ कभी कुछ बता कर गोलमोल बातें करने लगा । वाद संदेही ईश्वरसिंह सौंधिया की तलाशी ली गई तो उसके पास पैंट की जेब से एक ब्राउन रंग का पर्स जिसमें 500 रुपये के 20 नोट कुल 10 हजार रुपये, एवं दाहिने हाथ में चाँदी का एक कड़ा मिला तत्पश्चात कंटेनर क्रमांक NL-01-AD-3332 की तलाशी ली गई तो कंटेनर वाहन के अंदर चार ट्रक के केविन रखे मिले जो सफेद प्लास्टिक के त्रिपाल से ढ़के हुये थे त्रिपाल को हटाकर देखा तो केविनों की आड़ में 12 प्लास्टिक के कट्टे जिनके मुँह बंधे हुये थे सभी प्लास्टिक के कट्टों को नीचे उतारा एवं सभी कट्टों को खोला गया तो उनमें से तीक्ष्ण गंद वाली अफीम के छिलके जो देखने पर अफीम के डोडो के छिलके दिख रहे थे जिनकी स्वयं द्वारा, पंचों द्वारा हमराह फोर्स को दिखाकर व सुंघाकर पहचान कराई गई जो सभी ने उसको सूंघकर व देखकर तीक्ष्ण गंध व रंग आकार के आधार पर सभी ने मादक पदार्थ अफीम के छिलके डोडा चूरा होना बताया कंटेनर के अंदर मिले 12 कट्टों को पृथक पृथक तौला गया तो 10 प्लास्टिक के कट्टों में 10-10 किलोग्राम तथा 2 कट्टों में 4-4 किलोग्राम कुल 108 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके(डोडा चूरा) होना पाया गया संदेही ईश्वरसिंह सौंधिया से उक्त डोडा चूरा रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध प्रपत्र मांगे तो उसने कोई प्रपत्र नहीं होना बताया तथा परिवहन करने के संबंध में वैध प्रपत्र नहीं होना बताया तथा संदेही से पूछताछ की तो उसने कोई प्रपत्र नहीं होना बताया जिस पर से आरोपी का अपराध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंड़नीय पाया जाने से आरोपी ईश्वरसिंह सौंधिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम आंखली थाना सुसनेर के कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके डोडा चूरा कुल 108 किलोग्राम कुल कीमती 2 लाख 10 हजार रूपये, अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके(डोडा चूरा) का परिवहन करने में प्रयुक्त कंटेनर क्रमांक NL-01-AD-3332 कीमती 30 लाख रुपये, कंटेनर के अंदर रखे अशोक लीलेंड़ कंपनी के ट्रक के 4 नये केबिन कीमती 48 लाख रुपये, एक चाँदी का कड़ा कीमती 10 हजार रुपये, एक वीवो कंपनी का मोबाईल पुराना कीमती 10 हजार रुपये, आरोपी के पास मिले पर्स में नगदी 10 हजार रुपये को पंचानों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी ईश्वरसिंह सौंधिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम आंखली थाना सुसनेर जिला आगर मालवा का कृत्य अपराध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार किया जाकर आरोपी ईश्वरसिंह सौंधिया से अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके (डोडा चूरा) के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ईश्वरसिंह सौंधिया द्वारा जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके डोडा चूरा को जसबंतसिंह सौंधिया निवासी ग्राम आंखली थाना सुसनेर जिला आगर मालवा से लाना बताया उक्त दोनों आरोपीगणों के विरुध्द थाना जीरापुर में अपराध क्रमांक 399/21 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार आऱोपी - ईश्वरसिंह सौंधिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम आंखली थाना सुसनेर जिला आगर मालवा एवं फरार आऱोपी - जसबंतसिंह सौंधिया निवासी ग्राम आंखली थाना सुसनेर जिला आगर मालवा

जप्तशुदा मशरुका –
1. कुल 108 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के छिलके डोडा चूरा कीमती 2 लाख 10 हजार रूपये
2. कंटेनर क्रमांक NL-01-AD-3332 कीमती 30 लाख रुपये
3. अशोक लीलेंड़ कंपनी के ट्रक के 4 नये केबिन कीमती 48 लाख रुपये
4. एक चाँदी का कड़ा कीमती 10 हजार रुपये
5. एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10 हजार रुपये
6. नगदी 10 हजार रुपये
कुल जप्तशुदा मशरुका कीमती 80 लाख 40 हजार रुपये
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरापुर निरीक्षक प्रकाशचन्द पटेल, प.उ.नि. सरिता मिश्रा, सउनि मन्नूलाल, प्रआर. 410 सुनील कुशवाह, प्रआऱ. 140 मधुसूदन शर्मा, आऱ. 781 अमित श्रीवास्तव, आर. 1040 आनंदीलाल, आर. 881 शैलेन्द्रसिंह, आर. 1012 दिलीप धाकड़, आर. 974 गोविन्द, आर. 237 गणेश की विशेष भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है ।