Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन—- बोरदेही (हथनोरा)

बोरदेही (हथनोरा) में हुआ भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ*

एकंर——– बोरदेही (हथनोरा) भाजपा ग्रामीण मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए सांसद दुर्गदास उइके ने कहा कि आज राष्ट्र को भाजपा जैसे दल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कोई सामान्य कार्यकर्ता नही है। इस दल में विचार धारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है। नर से नारायण बनाने का दर्शन भाजपा का दर्शन है। वर्ग का शुभारंभ सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल,प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी कमलेश सिंह,मण्डल प्रभारी दीपू सलूजा,मण्डल अध्यक्ष यशवंत यादव ने भारत माता,डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

*हर व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए- खण्डेलवाल*

बोरदेही( हथनोरा ) —- प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में व्यक्तित्व विकास पर अपना विचार रखते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा व्यक्ति नही कार्यकर्ता आधारित दल है इसलिए कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बाहरी व्यक्तित्व के साथ साथ आंतरिक व्यक्तित्व को भी निखारना चाहिए। नियमित अध्ययन करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी एवं कलाम की किताब पढ़नी चाहिए। डायरी लेखन एवं तकनीकी सीखना चाहिए। पढ़ने लिखने समझने बोलने और सुनने की आदत डालनी चाहिए। राजनीति के साथ साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि लेना चाहिए। तब हमारा आंतरिक व्यक्तित्व में निखार आएगा। हमारे जीवन का कोई लक्ष्य होना चाहिए और हर पल कुछ नया सीखने की ललक होनी चाहिए।

दूसरे सत्र में सोशल मीडिया की उपयोगिता विषय पर बोलते हुए होशंगाबाद भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर ने कहा कि दक्षिणपंथी विचार के लिए सोशल मीडिया वरदान साबित हुआ है। फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट डालते हुए कार्यकर्ता को नकारात्मक पोस्ट से परहेज करना चाहिए। पोस्ट से हमारी सोंच का पता चलता है। सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बड़े नेताओं को फॉलो करें। नैरेटिव,ट्रेंड और ट्रोल पर नजर रखें। कार्यपद्धती और संगठन संरचना विषय पर विचार साझा करते हुए प्रशिक्षण प्रभारी कमलेश सिंह ने कहा कि अपनी कार्यपद्धती के कारण ही भाजपा आज देश की सबसे बडी राजनीतिक ताकत है। सभी पदाधिकारी नीचे के कार्यकर्ता तक संवाद करें।नियमित प्रवास और बैठक करें। भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए होशंगाबाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रांशु राने ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान देकर,आपातकाल में जेल की यातनाए सहकर इस दल को खड़ा किया है। वर्ग का संचालन दीपू सलूजा एवं आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष यशवंत यादव ने किया।

News 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्ट