Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


कालीपीठ थाने की बड़ी सफलता 6 साल पुराने प्रकरण में 04 स्थाई वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु निरंतर निर्देशित किया जाता रहा है वहीं निर्देशों के पालन में राजगढ़ एसडीओपी अंतरसिंह जमरा के निर्देशन में थाना कालीपीठ पुलिस टीम द्वारा 06 साल पुराने प्रकरण में फरार 04 स्थाई वारंटियो को किया गिरफ्तार ।
माननीय सीजेएम. न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण अपराध क्रमांक 433/15 धारा 325,294,506,34 भादवि, अपराध क्रमांक 453/15 धारा 294,323,506,34 भादवि में जारी 04 स्थाई वारंट तामिली हेतु थाना कालीपीठ पर प्राप्त हुआ था।
कालीपीठ पुलिस द्वारा उक्त वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किए गए लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म के होने के कारण पुलिस टीम से लगातार बचते रहे, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वारंटी श्रीलाल तंवर उम्र 55 साल निवासी गुराडिया, गुलाबसिंह तंवर निवासी गुराडिया , फूलसिंह तंवर उम्र 25 साल निवासी पनसारा, एवं इंदरसिंह तंवर उम्र 50 साल निवासी गुराडिया को, कालीपीठ पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
06 साल पुराने प्रकरणो में स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी परि. उपुअ प्रतिभा शर्मा, प्र आर 830 पवन कुमार प्र आर 501चन्द्रभान , आर 347 मुकेश , आर 490 जयसिंह आर 243 शक्तिसिंह , आर 453 भगीरथ, आर 934 दीपक , आर 412 रसपाल का सराहनीय योगदान रहा।