इरफान अंसारी की रिपोर्ट
सिंहस्थ क्षेत्र अतिक्रमण
भवन अधिकारियों और निरीक्षकों को नोटिस जारी

उज्जैन: सिंहस्थ क्षेत्र में हुए अनाधिकृत अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में कलेक्टर जिला उज्जैन की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में अवैध निर्माण कार्य चलने के दौरान पदस्थ भवन अधिकारियों / भवन निरीक्षकों को आयुक्त द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गए हैं।
वर्ष 2016 की स्थिति अनुसार सिंहस्थ क्षेत्र में कतिपय अतिक्रमणकारियों द्वारा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किये गए थे तथा कालोनाईजरो द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध कालोनी काटी जाकर सिंहस्थ हेतु आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण किया गया है । तत्कालीन भवन अधिकारी / भवन निरीक्षक के पद पर पदस्थी के दौरान लापरवाही के कारण सिंहस्थ मेला क्षेत्र में कतिपय अतिक्रमणकारियों द्वारा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है, जिसके क्रम में भवन अधिकारियों / भवन निरीक्षको को नोटिस दे कर उन से 03 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण चाहा गया है।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा