संजय गेहलोद की रिपोर्ट
श्री पंचेश्वर धाम में अन्नकुट महोत्सव समरसता सहभोज भण्डारे की तैयारिया पूर्ण

आलीराजपुर श्री पंचेश्वर महादेव में 11 वां विशाल अन्नकुट महोत्सव समरसता सहभोज भण्डारे का आयोजन श्री श्री 1008 श्री योगेश्वर जी महाराज बालीपुर सरकार के विशेष मार्गदर्शन में दिनांक 10/11/2021 बुधवार को होने जा रहा है साथ ही अखण्ड रामायण पाठ आयोजन जिसकी सम्पूर्ण तैयारीया पूर्णता की और अग्रसर है । इस नगर सहभोज भण्डारे के लिये पंचेश्वर धाम समिती एवं भक्त मण्डल के सदस्यो द्वारा पुरे नगर में विशेष आमंत्रण पत्र भी पूर्ण उत्साह से वितरीत किये गये व नगर के समस्त धर्मप्रेमी हिन्दु समाज को आमंत्रीत किया गया जिससे सम्पूर्ण नगर में उक्त सहभोज में कि चर्चा भी हो रही है । नगर में इस सहभोज भण्डारे का आयोजन सम्पूर्ण हिन्दु समाज के सहयोग से दान स्वारूप खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग से किया जाता है साथ ही वर्ष में 1 बार होने वाले इस अन्नकुट महोत्सव में हर वर्ग समाज व गरीब से लेकर धनाड्य व्यक्ति भी पूर्ण आस्था से इस प्रसादी को ग्रहण करने हेतु लालायीत रहकर पूरे परिवार के साथ इस सहभोज का आनंद लेकर भगवान
पंचेश्वर महादेव का आर्शीवाद प्राप्त करते है । समिति सदस्यों द्वारा बताया कि महाआरती सायं 4 बजे की जावेगी जिसके पश्चात 4 बजकर 30 मिनट पर सहभोज भण्डारा प्रारंभ होकर रात्री 10 बजे तक लगातार चलेगा ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है