साजिद अली की रिपोर्ट
खंडवा अतिक्रमण का फैल रहा जाल नगर पालिका निगम बनी मूकदर्शक।


खंडवा== खंडवा आंनद नगर सिहाड़ा मेन रोड पर जहां शिक्षण संस्थान आई.टी.आई / पॉलिटेक्निक कॉलेज / बी.एड. कॉलेज / के साथ अन्य शिक्षण संस्थाएं स्थापित है । इन शिक्षण संस्थानो के आस पास सडक किनारे अवैध तरीके से लोगों के द्वारा बेखौफ अतिक्रमण किया जा रहा है।
अवैध तरिके से फैलता हुआ अतिक्रमण नगर पालिका निगम के कर्मचारियों को क्यों नहीं नजर आ रहा है।
जहां खंडवा के दूध तलाई पर अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका निगम के अमले ने कुछ समय पहले अतिक्रमण के नाम पर लोगों के घरों को तोड़कर उन्हें बेघर किया था। जिन अवैध मकानों को तोड़ा गया था उन अवैध मकानो से किसी प्रकार का यातायात भी बाधित नहीं हो रहा था फिर भी अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका निगम के अमले ने अवैध बने मकानों को तोड़ कर दूध तलाई को अतिक्रमण मुक्त किया था।
अब आनंद नगर मेन रोड पर भी अतिक्रमण अपने पैर पसार रहा है । अब देखना है कि अब उसी प्रकार नगर पालिका निगम का अमला इस अतिक्रमण को हटाकर शिक्षण संस्थानों को अतिक्रमण मुक्त करता है या नहीं ।
साजिद अली सैयद न्यूज़ 24×7 इंडिया खंडवा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है