अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यालय, जिला राजगढ़
जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले में 2 प्रकरण में 06 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी किया जप्त
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 06 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते एवं डायरी पेन से सट्टा के अंक लिखते हुए दांव लगाते हुए जुआरियों एवं सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही की गई जो इस प्रकार है थाना पचोर से 2 प्रकरण जिसमें जुआरी रामसिंह धाकड़, सिद्धनाथ धाकड़, धर्मेंद्र जाट निवासी उदनखेड़ी व प्रभुलाल धाकड़, विक्रम वर्मा, पप्पू पारदी निवासी सुल्तानिया को ताश के पत्ते से हारजीत का दांव लगाते पाए जाने पर हिरासत में लिए गए।
उपरोक्त जुआ के 06 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर नगदी सहित जुआ एक्ट के 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*