Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


चोरी के आरोपी को मशरूका सहित पकड़ने में करनवास पुलिस टीम को मिली सफलता
जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चलाये जा रहे चोरों के खिलाफ अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
दिनांक 6/11/2021 को फरियादी सचिन उर्फ भोला पिता जगदीश प्रसाद यादव निवासी ग्राम भीलवाडिया ने e- fir दर्ज कराई कि मेरे करणवास रोड वाले कुएं पर से तीन स्टार्टर कीमती करीब₹5000 व 1 क्यारी बनाने की लोहे की मशीन कीमती 15000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना करणवास में अपराध क्रमांक 233/21 धारा 379 का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति भाटखेड़ी ब्रिज के पास खड़े हुए हैं जो चोरी के सामान बेचने की फिराक में लग रहे हैं सूचना पर सउनि एफ कुजूर, सउनि धनसिंह यादव, सउनि मंगल सिंह, आरक्षक राकेश, आरक्षक रमेश, अरविंद रवाना होकर भाटखेड़ी ब्रिज के पास भीलवाडिया रोड पर खड़े दो व्यक्ति स्टार्टर लिए खड़े हुए थे पुलिस को देखकर छुपने व भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा तो अपना नाम राधेश्याम यादव ग्राम भीलवाडिया व इंदर सिंह यादव ग्राम भीलवाडिया का होना बताया हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दोनों व्यक्ति द्वारा स्टार्टर ग्राम भीलवाडिया से चोरी करना बताया उक्त दोनों चोरों से तीन स्टार्टर आवाज एक क्यारी बनाने की मशीन कुल मश्रुका कीमती करीब ₹20000 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय से आरोपियों को जेल दाखिल किया गया
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करनवास अजय यादव व हमराह स्टाफ सउनि एफ कुजूर, सउनि धनसिंह यादव, सउनि मंगलसिंह, आरक्षक राकेश, आरक्षक रमेश, अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।