अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
आरोपी द्वारा अबैध रूप से रखे गए 6,05,000 /-रुपए कीमती 65गैस सिलेंडर एवं महिंद्रा पिकअप जप्त, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 09.11.2021 को मुखविर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 5 किला मोहल्ला मैं आरा मशीन के पास दो व्यक्ति महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 42 जी 4033 जिसके आगे जय माता दी सोंधिया लिखा है जिसमें इंडेन कंपनी के घरेलू गैस सिलेंडर काफी मात्रा में अबैध रूप से रखे हुए है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवाया जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सूचना स्थल पर तत्काल पहुँच कर कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान आरोपी एजाज शेख उम्र 32 साल निवासी किला मोहल्ला सारंगपुर एवं भगवान सिंह बर्मा उम्र 26 निवासी ग्राम कूपा थाना लीमा चौहान कब्जे से कुल 65 गैस सिलेंडर जिनमें 4 गैस से भरे हुए एवं 61 सिलेंडर खाली मिले जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा आवश्यक वस्तु गैस सिलेंडर को अत्यधिक मात्रा में कब्जे में रखे जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 703/21 धारा 285 भादवी 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे एसडीओपी जोइसदास सारंगपुर थाना सारंगपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उप निरीक्षक अभयसिंह, आरक्षक नवीन राजपूत, आरक्षक सतीश परमार, आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक नवाबसिंह धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है