Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


थाना कोतवाली राजगढ, जिला राजगढ़ *वृद्ध माता का पालन पोषण ना करने और घर से निकालने वाले दो बेटों पर थाना कोतवाली राजगढ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही* जिला राजगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में वृद्ध माता-पिता का पालन पोषण ना करने व घर से निकालने वाले पर कार्यवाही एवं घरेलू हिंसा पर लगाम कसने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना कोतवाली राजगढ पुलिस ने एसडीओपी राजगढ़ के मार्गदर्शन में वृद्ध माता का पालन पोषण ना करने वाले और अपने ही घर से निकालकर भगा देने वाले 2 लड़कों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है । दिनांक 09.11. 2021 को फरियादिया कंचनबाई पति स्व.रामलाल तंवर उम्र 60 साल निवासी ग्राम कांशी पीपली का पुरा की अपने भतीजे जितेन्द्र तंवर के थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट कर बताया कि आज दिनांक 09/11/2021 के दोपहर करीब 02 बजे मै घर पर थी तभी मेरा लडका रायसिंह तंवर व सरदारसिंह तंवर मेरे पास आये और मुझे गंदी गंदी गालीया देने लगे और रायसिंह ने मुझे हाथ थप्पिडों से मारपीट किया सरदारसिंह भी उसका साथ देकर मुझे गालीया देने लगा और वोला की में तुझे जमीन नहीं बोने दूंगा मैने कहा कि मेरी जमीन में बोउंगी तो वोले की जमीन पर जायेगी तो तुझे जान से मार देंगे मेरे लडके मेरी बिल्कुल देखभाल नहीं करते और खाने पीने का ध्यान नहीं रखकर छोड दिया है मैं कोई काम कहती हू तो मुझे मारने को दौडते है । फरियादिया की रिपोर्ट को थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ उपनिरीक्षक मुकेश गौड द्वारा गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया बाद फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके दोनों लड़कों रायसिंह तंवर व सरदारसिंह तंवर के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि एवं 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।