Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ *वृद्ध पिता का पालन पोषण ना करने और घर से निकालने वाले एक बेटे पर थाना सारंगपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ *वृद्ध पिता का पालन पोषण ना करने और घर से निकालने वाले एक बेटे पर थाना सारंगपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही* जिला राजगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में वृद्ध माता-पिता का पालन पोषण ना करने व घर से निकालने वाले पर कार्यवाही एवं घरेलू हिंसा पर लगाम कसने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना सारंगपुर पुलिस ने एसडीओपी सारंगपुर के मार्गदर्शन में वृद्ध पिता का पालन पोषण ना करने वाले और अपने ही घर से निकालकर भगा देने वाले 01 लड़के व बहू के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है । दिनांक 10.11. 2021 को फरियादी फूलचंद पिता प्रभुलाल जोशी उम्र 68 साल निवासी अमंनखेल,सारंगपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट कर बताया कि 01 महीने पहले मेरे छोटे बेटे व उसकी बीवी व मेरी पत्नी निर्मला ने गली गालोच कर व लड़ झगड़कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया एवं खाना देना भी बंद कर दिया में एक महीने से पूजा पाठ कर व जूते चप्पल बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा था एवं मेरे जूते चप्पल वाले ठेले पर ही सो रहा था व मेरा बड़ा लड़का मुझे खाना खिलाता था दिनांक 10.11.21 को जब मेरी बड़ी बहू ने खाने के लिए बुलाया तो मेरे बेटे व बहू व पत्नी निर्मला ने फिर से मेरे साथ लड़ाई झगडा व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी फरियादिया की रिपोर्ट को थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय द्वारा गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया बाद फरियादी की रिपोर्ट पर उसके छोटे लड़के संदीप, उसकी पत्नी निर्मला व उसकी छोटी बहू अनीता के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि एवं 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगपुर एवं उनकी टीम उपनिरी गुंजा, उप निरीक्षक अभय सिंह, आर. 862 पूजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।