Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

सांसद और विधायक ने वेक्सीन के लिये घर-घर दस्तक दी
कलेक्टर और निगमायुक्त के साथ किया जन जागरण

उज्जैन: कोरोना के विरूद्ध संचालित सफ़लतम अभियान के तारतम्य में बुधवार को टीकाकरण महाअभियान के अवसर पर सांसद मा. अनिल फिरोजिया और विधायक पारस चन्द्र जैन ने कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता के साथ व्यापक जनजागरण अभियान में घर-घर दस्तक दी।
जनजागरण का यह काफ़ला पीपली नाका सरस्वती स्कूल से आरंभ हो कर बेगम बाग कॉलोनी, पहंुचा। शहर के विभिन्न क्षैत्रों में जा जा कर घर-घर दरवाजे की कुन्डियां खटखटा कर आम नागरिकों से जनप्रतिनिधियों ने टीका लगवाए जाने की जानकारी मालूम की, जिन लोगों ने दोनों डोज लगवा लिये हैं उन्हें शाबाशी दी गई और जिनहांेने अभी एक ही डोज़ लगवाया है उन्हंे दूसरा डोज़ लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।जागरूकता दस्तक अभियान के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा लोग टीकारण के प्रति जागरूक हुए हैं यह प्रसन्नता की बात है, अधिकांश नागरिक स्वयं आगे बढ़ कर टीके लगवा रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम शीघ्र ही शत प्रतिशत टीकारण का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। विधायक पारस चन्द्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, के आव्हान पर आम नागरिक टीकारण अभियान से जुड़े हैं, हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। विधायक जैन ने सभी नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टीकारण अभियान अवश्य ही शत प्रतिशत सफल होगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने व्यक्त किया कि हमने क्षैत्रवार अधिकारी कर्मचारी तैनान किये हैं जनसहयोग भी पर्याप्त मिल रहा है, शासकीय अमले और आमजन के परस्पर तालमेल से शासन के इस अभियान की सफलता सुनिश्चित की जा रही है।

निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता भी दस्तक अभियान के दौरान निगम अमले के साथ सम्मिलित रहे।

निगम आयुक्त ने चेक किये टीकारण प्रमाणपत्र
उज्जैन: निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने शहर के विभिन्न क्षैत्रों में सड़कों, गलियों में, दुकानों प्रतिष्ठानों में जा जा कर आम नागरिकों और व्यवसाईयों से टीके लगवाए जाने की जानकारी प्राप्त की, टीकारण सम्बंधी प्रमाण पत्र देखे और जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाए है उन्हें प्रेरित करने के साथ ही निगम अमले को निर्देशित किया कि वे छूटे हूए शेष नागरिकों को टीकारण सेन्टर ले जाकर टीका लगवाएं।
आयुक्त ने निगम अमले को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने परिवारजन, रिश्तेदारों, और परिचितों को भी टीके लगवाए जाना सुनिश्चित करें।

वेक्सीन जन जागरण में लगा रहा निगम अमला
उज्जैन: टीकाकरण अभियान की सफ़लता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने सम्पूर्ण शहर में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करते हुए उन्हें जन जागरण हेतु निर्देशित किया जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
निगम आयुक्त ने अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, झोनल अधिकारीगण के साथ 54 वार्डो के नोडल अधिकारियों को वेक्सीन जनजागरण हेतु तैनात किया गया। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्पूर्ण शहर में गली मोहल्लों में घूम-घूम नागरिकों से सम्पर्क करते हुए उन्हें टीकारण हेतु प्रेरित किया।